फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कफ्र्यू में रही मनमानी की ढील

विज्ञापन
कासगंज के बाजार में सप्ताहांत कर्फ्यू में वेपरवाही से आवाजाही करते लोग एवं एक हथेठला सब्जी बिक्? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/सोरों/अमांपुर/सिढ़पुरा/गंजडुंडवारा/पटियाली। कोरोना कर्फ्यू को लेकर जहां एक ओर बाजार बंद रहे वहीं दूसरी तरफ लोगों में बेपरवाही भी देखी गई। सड़कों पर आवाजाही दूसरे दिन होती रही। शहर मुख्यालय से लेकर कस्बाई क्षेत्रों तक यही स्थिति बनी रही। इधर सप्ताहांत कर्फ्यू को लेकर अब सख्ती की जरूरत दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

लोगों की आवाजाही सड़कों पर रविवार को सुबह से ही शुरू हो गई। वैसे तो मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही थीं इसलिए कार्मिक आवाजाही कर रहे थे, लेकिन कुछ लोग तो बेवजह ही सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। बाइकों से फर्राटा भर रहे थे। सब्जी और फलों के ठेले भी लगे हुए थे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लोगों की आवाजाही देखी गई। सड़कों पर वाहन भी दौड़ रहे थे। जागरूकता की कमी थी। लोग संक्रमण को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे थे। हांलाकि जागरूक लोगों ने तो कर्फ्यू का पालन किया। सप्ताहांत कर्फ्यू को लेकर जहां एक ओर अफसरों द्वारा लगातार पालन की अपील की जा रही है। वहीं दूसरी ओर लोगों की लापरवाही सेहत के लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसे में अब और सख्ती की जरूरत दिखाई दे रही है। पुलिस प्रशासन अगले सप्ताह के कर्फ्यू का और भी सख्ती से पालन कराए। तब ही संक्रमण से लड़ाई आसान हो सकेगी।
वहीं कस्बाई इलाके अमांपुर, सोरों, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा, पटियाली में भी कर्फ्यू रहा। सभी कस्बों में पूरा बाजार बंद रहा। हालांकि आवश्यक कार्यों के चलते लोगों का आवागमन दिखाई दिया। लोग सुबह के समय दूध, फल सब्जी व आदि के लिए निकले। हालांकि दोपहर को लोगों को आवागमन कम रही।
विज्ञापन

कहीं नहीं दिखी चेकिंग
पुलिस और प्रशासन की टीमें मतदान की व्यवस्थाओं में लगी हुई हैं। ऐसे में बैरियरों पर आवाजाही नहीं रोकी जा सकी। कहीं भी चेकिंग नहीं दिखाई दी। कफ्र्यू का कड़ाई से पालन कराने के लिए लगाए गए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी गंभीर दिखाई नहीं दिए।
आज कारखानों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने आदेश जारी किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत मतदान दिवस 26 अप्रैल को कारखानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिससे कार्यरत कर्मी मतदान दिवस को अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में मतदान कर सकें।
न्यायालय में आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद न्यायाधीश के आदेश से जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेेगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अलका ने दी है।

कासगंज के अमांपुर में सप्ताहांत के दौरान बंद बाजार।- फोटो : KASGANJ

कासगंज के नदरई गेट बाजार में सप्ताहांत कर्फ्यू में आवाजाही करते लोग।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें