फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: गले में संक्रमण के साथ वायरल फीवर, एसएन में मरीजों की लगी भीड़; बचने के लिए चिकित्सक ने दी ये सलाह

Wed, 29 Jul 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मौसम में बदलाव के साथ आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में वायरल बुखार, जुकाम और गले के संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ गए हैं। मंगलवार को ओपीडी में 3,528 मरीज पहुंचे, जिससे पर्चा काउंटर और जांच केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं।
 
विज्ञापन
एसएन में मरीजों की लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मौसम में बदलाव के कारण एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में वायरल बुखार, जुकाम, खांसी और गले संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। 3528 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे। लोगों की पर्चा बनवाने की खिड़की से लेकर ओपीडी और जांच केंद्रों तक लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


ओपीडी में मंगलवार को 1374 नए और 2154 पुराने मरीज पहुंचे। पर्चा बनवाने के लिए खिड़कियों पर मरीजों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। ओपीडी के बाहर भी मरीजों को अपना नंबर आने का लंबा इंतजार करना पड़ा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से वायरल बुखार और गले में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, ठंडे-गर्म से बचने, संतुलित दिनचर्या और एसी से निकलकर तुरंत धूप में न जाने की सलाह दी।

मेडिसिन विभाग में सबसे अधिक 823 मरीज पहुंचे। मथुरा के कैलाश ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद ओपीडी में दिखाकर आए हैं। अब ब्लड की जांच के लिए कहा है। बहुत देर से लाइन में लगे है। इरादतनगर के निहाल सिंह ने बताया कि पेशाब में दिक्कत है। डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। ओपीडी के बाहर कई मरीज खड़े होकर इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें