फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर: सो रही बुजुर्ग महिला के हाथों से उड़ाए सोने के कड़े, सामान भी कर ले गया चोरी; FIR हुई दर्ज

Wed, 29 Jul 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कमलानगर क्षेत्र में एक चोर देर रात 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया और उनके हाथों से सोने के कड़े उतारकर फरार हो गया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही सो रहे थे।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमलानगर थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में रविवार देर रात एक चोर 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया। चोर सोने के कड़े और अन्य सामान चोरी कर ले गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


लक्ष्मी नगर, सिकंदरा निवासी डॉ. रंजना गुप्ता ने बताया कि उनकी मां लक्ष्मी बेन गुप्ता (94) प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान में रहती हैं। 26 जुलाई की रात करीब तीन बजे चोर घर में घुस आया। उस समय लक्ष्मी बेन अपने कमरे में और दूसरे कमरे में बेटा राजीव गुप्ता, बहू और बेटी सो रहे थे।

आरोप है कि चोर ने बुजुर्ग महिला के हाथों से दो सोने के कड़े उतार ले गया। इससे उनके हाथ में चोट भी आई है। कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें