फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी पर हमले का मामला: फरार आरोपी की तलाश में दबिशें, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कस्बा गंजडुंडवारा में प्रेमी पर हुए हमले के मामले में पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। संभावित स्थानों पर पुलिस की टीम दबिशें दे रही हैं। इधर पुलिस प्रेमिका और उसके अन्य परिजनों से भी पूछताछ करेगी। घटना की गहनता से तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा गंजडुंडवारा में प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को भरोसे में लेकर दिल्ली से बुला लिया और बेरहमी से पीटने के बाद मरणासन्न अवस्था में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन की गिरफ्तारी कर ली, जबकि एक आरोपी तसलीम फरार चल रहा। पुलिस ने उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी हैं। इधर पुलिस मामले में बारिकी से तहकीकात कर रही है। प्रेमिका की मां और अन्य परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी करने के लिए पूछताछ करेगी।
फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। प्रेमी का उपचार चल रहा है और वह स्वस्थ है। घटना की तहकीकात बिंदुवार की जा रही है। रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें