फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
29एमएनपी-15-बरनाहल में अतिक्रमण हटवाने के दौरान लोगों से वार्ता करते एसडीएम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल। बरनाहल में अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार को एसडीएम करहल ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस बल को साथ लेकर चलाए गए अभियान में अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए। स्थायी अतिक्रमण तोड़े गए। तीन घंटे तक महाबली गरजा।
विज्ञापन

बरनाहल में कई स्थानों पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत क्षेत्रीय निवासियों ने एसडीएम करहल से की। एसडीएम रतन कुमार वर्मा रविवार को बरनाहल पहुंचे। बाजार में ही थानाध्या सहित पुलिस को बुला लिया। बाद में एसडीएम ने महाबली को बुला लिया। बाईपास मार्ग पर दुकानदारों ने दुकानों के सामने दीवारें, चबूतरे बनाकर, बालू गिट्टी डालकर अतिक्रमण किया था। भदोलपुर चौराहा सहित सब्जी मंडी को जाने वाले रास्ते पर दुकानदारों ने तख्त, टिनशेड, हथठेल, तिरपाल लगाकर रास्ते पर अतिक्रमण किया था। बरनाहल की हर सड़क और गली अतिक्रमणकारियों की चपेट में थी।
एसडीएम ने पुलिस बल के साथ बाजार में पैदल घूमकर दुकानदारों से खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा। जब दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो महाबली से भदोलपुर चौराहा पर 10 दुकानों के सामने से दीवारें, चबूतरे, तख्त तोड़ हटवाए। सब्जी मंडी, सदर बाजार, मैन मार्केट के दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। इस मौके पर विजेंद्र नागर, ग्राम प्रधान संजीव कुमार, लेखपाल अनिल यादव, चरन सिंह शाक्य, वीरू चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जुर्माना वसूला जाएगा
अभियान के बाद जो भी दुकानदार अतिक्रमण करेगा। उसका अतिक्रमण जब्त करके जुर्माना वसूला जाएगा। स्थायी अतिक्रमण तोड़ने में आने वाला खर्चा भी अतिक्रमणकारी से ही वसूला जाएगा।
रतन कुमार वर्मा, एसडीएम करहल
नगर पंचायत करहल के अधिशासी अधिकारी प्रभात रंजन यादव ने नगर में अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए अतिक्रमणकारियों को मुनादी करके चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है अतिक्रमणकारी स्वयं अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाकर उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें