फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गुलजार हो जाएंगे विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भले ही शासन का निर्देश 16 अगस्त से विद्यालय खोलने का है। पर, स्वतंत्रता दिवस के कारण माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थान 15 अगस्त से ही विद्यार्थियों से गुलजार होंगे। इसके लिए सीमित संख्या में छात्र-छात्राएं बुलाए गए हैं। 16 अगस्त से शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12 तक के सभी माध्यमिक विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल के मुताबिक कार्यक्रम में सीमित संख्या में विद्यार्थियों को सीमित समय के लिए ही बुलाया जाना है। इस दिन शिक्षण कार्य नहीं कराया जाना है। 16 अगस्त से भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू करा दिया जाएगा। सप्ताह में पांच दिन (शनिवार व रविवार को छोड़कर) ही कक्षाएं लगेंगी। दो पाली में विद्यालयों को संचालित करने का निर्देश शासन स्तर से जारी किया गया है। पहली पाली सुबह 08:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली का दोपहर 12:30 से शाम 04:30 बजे तक संचालन किया जाना है। 50 फीसदी विद्यार्थी पहली पाली में और 50 फीसदी दूसरी पाली में बुलाए जाने हैं। कोरोना के संबंध में जारी प्रोटोकाल का पालन करना होगा।
आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह का कहना है कि समय सारिणी तैयार कर ली गई है। अभी प्रार्थना सभा और भोजनावकाश का आयोजन नहीं किया जाएगा। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन स्तर से 16 अगस्त को माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। आगरा में अनु सचिव, माध्यमिक शिक्षा अशोक कुमार, फिरोजाबाद और मथुरा में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल, मैनपुरी में सहायक निदेशक, खेल, शिक्षा निदेशालय प्रतिमा सिंह को निरीक्षण करना है। इनको विभिन्न ब्लॉकों के कम से कम दस विद्यालयों का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला को देना है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों व संस्थानों के निदेशकों को अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग की ओर से जारी दिशा-निर्देश भेज दिया गया है। इसके मुताबिक 15 अगस्त से ही विद्यार्थियों के लिए संस्थान खुलेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। 16 अगस्त से भौतिक रूप से कक्षाएं लगनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें