आगरा। ताजनगरी के स्कूल व कॉलेजों में शान से तिरंगा लहराया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च भी किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 266 से अधिक स्थानों पर झंडा फहराया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव, मीनाक्षी श्रीवास्तव, विनीता सिंह, सहायक कुलसचिव कैलाश बिंद, वित्ताधिकारी एके सिंह, प्रदीप श्रीधर मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर में भुवेश अग्रवाल, भवेंद्र, प्रधानाचार्य रवींद्र तिवारी, विवेक उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
बीडी जैन स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीरा अग्रवाल ने पौधरोपरण किया। इस दौरान डॉ. संगीता कुमार आदि मौजूद रहे।
सेंट जोंस इंटर कॉलेज के प्राचार्य नवीन कुमार ने ध्वजारोहण किया। शिक्षक डॉ. विल्सन मैसी, अमित बेकॉन, अनुपम डेविड, अजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विजया इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन ब्रजेश चौधरी, डॉ. सुरेखा सुरुसे, प्रधानाचार्य फारुख खान ने झंडारोहण किया।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज (जारुआ कटरा) में प्रबंधक सत्यदेव दुबे ने झंडा फहराया। विष्णु दुबे, चंद्रेश सिंह, विकास बेदी आदि मौजूद रहे।
नेशनल मॉडल हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंधक विकास भारद्वाज, प्रधानाचार्य नीरज गर्ग ने झंडारोहण किया।
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, लायंस क्लब आगरा विशाल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य याचना चावला ने ध्वजारोहण किया।
सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर में वरिष्ठ चिकित्सक अरुण अग्रवाल, सत्यप्रकाश जायसवाल, संतोष गुप्ता, महेंद्र गर्ग, सेंट मॉर्क्स स्कूल में राजू डेनियल, मांडवी सिंह ने झंडा फहराया।
दयालबाग शैक्षणिक संस्थान में अध्यक्ष जीएस सूद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। के गुरुमेहक, शब्द शर्मा, छवि सारस्वत, गरिमा सिंह आदि मौजूद रही।
आगरा कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने झंडारोहण किया। डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. मनोज रावत, सुनील यादव, क्षमा चतुर्वेदी, दीपा रावत आदि उपस्थित रहे। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च किया।
गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बल्केश्वर में संरक्षक राधाबल्लभ, राकेश गर्ग ने झंडारोपण किया।