फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ठंड को देखते हुए इस जिले में बढ़ाई गईं स्कूलों की छुट्टियां, पढ़ें अब कब तक बंद रहेंगे स्कूल

Thu, 28 Dec 2023 03:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। अब दो दिन और कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
School Closed - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों में दो दिन का अवकाश और बढ़ा दिया है। इससे पहले 28 तारीख को अवकाश घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को बीएसए ने पत्र जारी करके 29 और 30 दिसंबर को भी अवकाश घोषित किया गया है। छुट्टी कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूलों पर रहेगी।

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले बुधवार को घने कोहरे की वजह से अभिभावकों ने जिलाधिकारी से स्कूलों में अवकाश करने की मांग की थी। बुधवार की रात जिलाधिकारी की तरफ से 28 दिसंबर को सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।। अब बृहस्पतिवार को अवकाश की तारीख बढ़ा दी गई है। किसी भी स्कूल के खुलने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें