फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: माैसम विभाग ने दिया भीषण गर्मी का अलर्ट, 12वीं तक के स्कूल बंद; डीएम ने जारी किए आदेश

Mon, 18 May 2026 09:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। इस दाैरान नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद  रहेंगे।
विज्ञापन
स्कूलों की छुट्टी का आदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर लोगों के मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भी आया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


माैसम विभाग के द्वारा 19 मई को हीट वेट और प्रतिकूल माैसम की चेतावनी दी गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों को 19 मई, मंगलवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय व समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय पर लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 

ये भी पढ़ें-UP: सिलबट्टे से मां की हत्या, इसलिए बेरहमी से ली जान; दोषी बेटे को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन


 
Trending Videos

आगरा में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6  डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

ये भी पढ़ें-UP: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को मारी टक्कर, गर्दन के ऊपर से गुजरा पहिया; बाबा के सामने नाती की दर्दनाक माैत
विज्ञापन

यूपी का चाैथा सबसे गर्म शहर
सोमवार को आगरा प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर रहा। सुबह आठ बजे से ही सूरज ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे गर्मी चरम पर पहुंच गई और शाम तक लोग बेहाल रहे। रात आठ बजे मौसम विभाग ने सभी लोगों के मोबाइल पर चेतावनी संदेश भेजा, जिसमें अगले 24 घंटों में लू और भीषण लू का अलर्ट जारी किया और बचने की सलाह दी गई। रात 10 बजे तक गर्म हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिली। इसके बाद डीएम ने स्कूलों में अवकाश घोषित करने के साथ ही दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें