फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर सरप्राइज पड़ा भारी: काॅलेज से कार सवार दोस्त के साथ गई छात्रा, अपहरण का मचा शोर; घर पहुंच गई पुलिस

Mon, 18 May 2026 09:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दिनदहाड़े कॉलेज के गेट से छात्रा के अपहरण की सूचना पर थाना पुलिस के हाेश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस अधिकारियों ने पूरे सर्किल के फोर्स को अलर्ट कर दिया। कार के नंबर के आधार पर तलाश की जाने लगी। 
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में काॅलेज से छुट्टी के बाद बीए की छात्रा अपना जन्मदिन मनाने दोस्त और उसकी भाभी के साथ कार में बैठकर चली गई। तेज गति से कार को जाता देख वहां मौजूद अन्य छात्राओं को अपहरण का शक हो गया। सूचना पर स्कूल के गार्ड ने प्रिंसिपल को जानकारी दी। मामला पुलिस तक पहुचने पर हड़कंप मच गया। पूरे सर्किल की पुलिस कार की जानकारी करने लगी। बाद में सही जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बिजलीघर स्थित बैकुंठी देवी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दोपहर एक बजे छुट्टी के बाद घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार में कॉलेज के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक और एक महिला सफेद रंग की कार से आए और छात्रा के बगल में कार रोक कर पिछला गेट खोल दिया। छात्रा के कार में बैठते ही कार तेज गति से चली गई। कॉलेज से निकल रही अन्य छात्राओं को लगा कि छात्रा को कोई जबरन कार में बिठाकर ले गया है। उन्होंने शोर मचा दिया। 

कॉलेज के गार्ड ने कार का नंबर नोट किया और प्रिंसिपल को अपहरण की सूचना दे दी। प्रिंसिपल ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। दिनदहाड़े कॉलेज के गेट से छात्रा के अपहरण की सूचना पर थाना पुलिस के हाेश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस अधिकारियों ने पूरे सर्किल के फोर्स को अलर्ट कर दिया। कार के नंबर के आधार पर तलाश की जाने लगी। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि पुलिस ने जानकारी तो कार शाहगंज निवासी हरविंदर की थी। उसने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त सुमित छात्रा का मित्र है। सोमवार को छात्रा का जन्मदिन था। सुमित अपनी भाभी के साथ छात्रा को जन्मदिन पर सरप्राइज देने आया था। वह कार चला रहे थे। छात्रा मर्जी से उनके साथ गई थी। सबने मिलकर जन्मदिन मनाया और छात्रा को वापस कालेज के पास ही छोड़ दिया।

 
विज्ञापन

छात्रा की हो गई बदनामी
अपहरण की अफवाह से छात्रा के लिए परेशानी खड़ी हो गई। छात्रा को ढूंढते हुए पुलिस उसके घर पहुंच गई। अचानक घर पर पुलिस के आने से पूरे मोहल्ले में चर्चा हो गई। छात्रा का कुछ युवकों के द्वारा अपहरण किए जाने का हल्ला हो गया। छात्रा घर आई तो उसने पुलिस को अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने के लिए जाने के बारे में बताया। घर पर पुलिस के आने से छात्रा रोने लगी और सबके सामने बदनाम होने की बोलने लगी। पुलिस ने उसे समझाकर शांत कराया।

यूपी 112 पर छात्रा के अपहरण की सूचना मिली थी। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से कार का पता लगाया। कार मालिक ने अपने दोस्त सुमित और छात्रा की दोस्ती के बारे में बताया। सुमित से भी बात की गई है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।  पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथमदृष्ट्या मामला अपहरण का नहीं निकला है। -हिमांशु गौरव एडीसीपी क्राइम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें