हादसे के बाद घायलों को ले जाती एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के डौकी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक स्कूल बस और ऑटो में भिड़ंत हो गई। कोहरे के चलते हादसा हुआ है। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार पांच शिक्षिकाएं घायल हो गई हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा है।
ऑटो में सवार थीं शिक्षिकाएं
डौकी थाना क्षेत्र के गांव झील बघेल के पास आगरा-फतेहाबाद रोड पर सुबह एक स्कूल बस और ऑटो की टक्कर घटित हो गई। डौकी क्षेत्र में विद्या देवी इंटरनेशनल स्कूल है। वहां आगरा के ताजगंज क्षेत्र से शिक्षिकाएं पढ़ाने आती हैं। सोमवार को ऑटो में पांच शिक्षिकाएं स्कूल जा रही थीं। सामने से कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की बस आ रही थी। कोहरा होने के कारण बस और ऑटो की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में बैठी शिक्षिकाएं दब गईं। हादसा होने के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ऑटो में फंसी शिक्षिकाओं को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके डौकी थाने से पुलिस फोर्स भी आ गया। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो शिक्षिकाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें...
बचाव: आगरा में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर बंद हुई ताजमहल की टिकट खिड़की, अब पर्यटकों को ऐसे मिलेगा टिकट