फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड रेस में सबसे आगे रहे आगरा के स्केटर्स

Mon, 11 Jan 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का रविवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल के पास शमसाबाद रोड पर 1000 मीटर रोड रेस के साथ समापन हुआ। कई वर्गों में आगरा के स्केटर्स ने स्वर्ण पदक जीता। कुछ वर्गों में दूसरे और तीसरे स्थान पर भी यहां के खिलाड़ी काबिज हुए।
विज्ञापन

बालक वर्ग के 0-4 वर्ष आयु वर्ग में आगरा के माधव पहले, दिल्ली के दैविक दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में आगरा की अनुष्का ने पहला और यशवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के 4-6 आयु वर्ग में भोपाल के कुनाल पहले, आगरा के कथन दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दिल्ली की चाहना प्रथम, आगरा की शाखी द्वितीय, अदिति श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। बालकों के 6-8 आयु वर्ग में चेन्नई के सीके साईं नारेण ने पहला और गुड़गांव के आशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बालकों के 12-14 वर्ष आयु वर्ग में आगरा के समय सैनी ने बाजी मारी और स्वर्ण पदक जीता। बालिकाओं में नोएडा की अनिशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालकों के 14-16 वर्ष आयु वर्ग में मेरठ के अभय पहले, आगरा के दीपक दूसरे, और आगरा के अभिषेक यादव तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रिंसिपल डा. आरएलबी रमेश, अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी रीनेश मित्तल, ग्राम प्रधान सुजान सिंह मौजूद रहे। न्यू ईरा स्पोर्ट्स एंड एजूकेशनल सोसायटी के महासचिव ऋतु श्रीवास्तव ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें