फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने लुढ़काया पारा

Sun, 10 Jan 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
23.1 डिग्री अधिकतम तापमान
विज्ञापन

9.5 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
24 किमी/घंटे की रफ्तार पर हवा
अब तक गर्म तेवर दिखाती रही जनवरी का मौसम महज 48 घंटों में बदल गया। शुक्रवार को जहां सीजन का पहला कोहरा पड़ा, वहीं शनिवार को सर्द हवाओं ने पारा लुढ़का दिया। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। धूप तो तेज निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण दिन अपेक्षाकृत ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पारा दो डिग्री लुढ़क सकता है।
शुक्रवार रात से ही पहाड़ों से चली सर्द हवाओं ने मैदानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। शनिवार सुबह सर्द हवाओं के कारण जैके ट, स्वेटर और मफलर फिर से निकल आए। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 23.1 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 9.5 पर आ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अब भी दो डिग्री ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिन के साथ रात में भी पारा नीचे जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें