फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: आगरा के इस शिवालय में अद्भुत शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलती है रंग...देखें वीडियो

Mon, 22 Jul 2024 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। आज इस पवित्र माह का पहला सोमवार है। इस सोमवार को आगरा के राजेश्वर महादेव मंदिर पर मेले लगता है। इस शिवालय की खास बात ये है कि यहां पर जो शिवलिंग स्थापित है, वो तीन बार रंग बदलती है। 
 
विज्ञापन
राजेश्वर मंदिर शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। शहर के चारों कोनों पर भगवान शिव का वास है। इन शिवालयों पर हर सोमवार को मेले का आयोजन होता है। सावन के पहले सोमवार को आगरा के राजेश्वर मंदिर पर मेले की शुरुआत हो चुकी है। 900 वर्ष पुराने इस मंदिर का एक बेहद रोचक महत्व है। 
विज्ञापन




 

आगरा के शमसाबाद रोड पर राजेश्वर मंदिर स्थापित है। राजेश्वर मंदिर का इतिहास करीब 900 वर्ष पुराना बताया जाता है।  मंदिर के बारे में बताया जाता है कि राजा खेड़ा का एक सेठ नर्मदा नदी के समीप से बैलगाड़ी से शिवलिंग स्थापित करने के लिए ले जा रहा था। 

 

शिवजी ने दिया था सपना 
वर्तमान मंदिर स्थल के पास एक कुआं था, वहां वह विश्राम के लिए रुका। आराम के दौरान उसे शिवजी ने सपना दिखाया कि उनको वहीं स्थापित कर दिया जाए। लेकिन, सेठ माना नहीं और शिवलिंग ले जाने की कोशिश करने लगा पर शिवलिंग वहां से हिला नहीं और शिवलिंग को यहीं स्थापित कर दिया गया।

 
विज्ञापन

तीन बार रंग बदलते हैं महादेव
राजेश्वर मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है। शिवलिंग सुबह की मंगला आरती के दौरान सफेद रंग, दोपहर की आरती के दौरान हल्का नीला रंग और शाम की आरती के दौरान गुलाबी रंग का प्रतीत होता है। यहां सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें