फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा किंग का नेटवर्क तोड़ना पुलिस के लिए बना चुनौती, अब तक सिर्फ एक गिरफ्तारी

Sat, 01 Sep 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सट्टा किंग श्याम बोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जेल में बंद सट्टा किंग श्याम बोहरा का नेटवर्क तोड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इस केस की जांच में अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन श्याम बोहरा के अलावा अभी तक किसी और की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


सात जून को थाना छत्ता पुलिस ने सट्टा किंग श्याम बोहरा को गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश पर उसे पुलिस ने रिमांड पर लिया। पूछताछ में आगरा से लेकर हैदराबाद तक के सटोरिए नेटवर्क मिला। केस में उसके परिजन और रिश्तेदार भी आरोपी हैं।  

श्याम बोहरा के पास से बरामद हुए छह मोबाइल फोन में कई राज छिपे हैं। 70 में से आधे से ज्यादा लोग श्याम बोहरा से फोन पर संपर्क में थे। ये  उसके फोन नंबर और सर्विलांस से मिली सूचना के जरिए खुलासा हुआ।  इन सभी की फोन से ली कई वायस रिकॉर्डिंग को परीक्षण के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन

उसकी फोन लिस्ट में कई सफेदपोश और पूंजीपतियों के नंबर भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार अब तक पुलिस ने करीब 800 मोबाइल नंबरों की सूची तैयार कर ली है। पुलिस ने सर्विलांस पर नंबर भी डाले, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है। 

सट्टा किंग की गिरफ्तारी के करीब तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन पुलिस की जांच अभी तक उसके नेटवर्क के जाल में उलझी हुई है। यह तय नहीं हो पाया है कि किस आरोपी का क्या रोल है? अब कहा जा रहा है कि जांच के बाद ही सब कुछ तय होगा।

कैसे बना सट्टा किंग

10 साल पहले तक श्याम बोहरा दवा का अवैध कारोबार करता था और स्कूटर से चलता था। वर्ष 2008 में ताजगंज के एक स्थानीय नेता का संरक्षण था। उसके माध्यम से एक माननीय से संबंध बनाए और बडे़ स्तर पर कारोबार शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

वर्ष 2009 में पहली बार उसका सट्टे में नाम सामने आया। मगर, राजनीतिक रसूख के चलते बच गया। यहीं से उसका अवैध कारोबार बढ़ने लगा। कुछ ही दिन में श्याम बोहरा शहर का सबसे बड़ा बुकी बन गया और ऑडी कार से चलने लगा। 

आगरा में श्याम बोहरा का एक होटल है और शहर की पॉश कॉलोनियों में कोठियां हैं। श्याम बोहरा के बेटे के कई बड़े खिलाड़ियों के साथ फोटो हैं। साउथ अफ्रीका के जेपी डूमनी का मुंबई के ट्राइडेंट होटल का फोटो उसके फेसबुक प्रोफाइल पर था। 

कई अन्य खिलाड़ियों के साथ भी उसके फोटो हैं। बोहरा के पकड़े जाने के बाद यह फोटो वायरल होने लगे। इसके बाद यह फोटो फेसबुक प्रोफाइल से हटा दिए गए। यह साबित करता है कि सटोरिये की बड़े क्रिकेटर्स से भी पहचान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें