हेलमेट, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर सब फेल
शहरभर के थानों की फोर्स बुलाई गई थी। महिला पुलिसकर्मी अलग से थीं। इनमें आधे से ज्यादा पुलिसकर्मी हेलमेट, डंडा और प्रोटेक्टर के साथ थे। मगर जब सत्संगियों ने ईंट-पत्थर और डंडे चलाए तो पुलिसकर्मी नहीं टिक सके। हेलमेट, डंडा, बाडी प्रोटेक्टर सब फेल हो गए।
ये भी पढ़ें - सत्संगियों का बवाल: मासूमों को ढाल बनाकर पथराव... बच्चों, किशोरों और महिलाओं को किया आगे, डर से फफक पड़ी बच्ची
दो कदम हटते चार कदम बढ़ते
टेनरी का गेट हटाने पहुंची पुलिस फोर्स और सत्संगियों के बीच 3 से 4 बार झड़प हुई। पुलिस हल्का बल प्रयोग करती तो सत्संगी 2 कदम पीछे हट जाते। उसके बाद नारेबाजी करते हुए 4 कदम आगे बढ़ रहे थे।
पुलिस के बीच घुसे सत्संगी जासूस
पुलिस और सत्संगियों के बीच टकराव चलता रहा। सत्संगियों के कई जासूस कैमरामैन बनकर पुलिस फोर्स के बीच घुसे रहे। पुलिस अधिकारियों की हर गतिविधि पर नजर रखे रहे। दो जासूस पुलिसकर्मियों ने पकड़े और उनकी पिटाई की गई।
ये भी पढ़ें - आंखों देखी: ये सत्संगी या कुछ और...., बच्चे- महिलाएं थीं आगे; पुलिस पर बरसने लगे पत्थर