फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ हत्याकांड: शहर से बाहर नहीं भागे बदमाश, तो कहां गए... तलाश में पुलिस की 10 टीमें, नहीं लगा सुराग

Mon, 05 May 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में शोरूम में 22 लाख के जेवरात लूटने के दाैरान सराफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पुलिस को दो दिन बाद भी सुराग हाथ नहीं लग सका है। 
 
विज्ञापन
आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कारगिल चौराहे पर ज्वेलरी शोरूम में लूट और सराफ योगेश चौधरी की हत्या में दो दिन बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। सीसीटीवी कैमरों से मिले इनपुट भी काम नहीं आ सके हैं। बदमाशों के स्थानीय होने का अनुमान है। इसके पीछे तर्क है कि बदमाश शहर से बाहर की ओर नहीं भागे हैं। दूसरी ओर, सराफ के परिजन बेहाल हैं और कड़ी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  India-Pakistan Tension: पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका...सेंधा नमक के ऑर्डर रद्द, इन सामान पर भी लगी रोक


 

रामा एन्क्लेव, पश्चिमपुरी के रहने वाले योगेश चौधरी की शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके शोरूम में 22 लाख से ज्यादा के आभूषण लूटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। दो दिन से पुलिस की 10 टीमें लगी हैं। मगर, बदमाशों के बारे में सटीक इनपुट नहीं मिल सका है। सर्विलांस, एसओजी के अलावा अन्य पुलिस टीमें सिकंदरा के आसपास के गांवों में भी छानबीन कर चुकी हैं। वारदात में दो की जगह तीन बदमाशों के शामिल होने की जानकारी भी सीसीटीवी से ही मिली है।

ये भी पढ़ें -  Seema Haider: सीमा हैदर और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष का कनेक्शन...क्या है सच, भाजपा नेता ने खुद बताया


 

रविवार को पुलिस ने सराफ के शोरूम में काम करने वाली युवती से भी पूछताछ की। वह घटना के बाद से सदमे जैसी हालत में थी। हालात सामान्य होने पर उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस ने सराफ के यहां पूर्व में काम करने वाले कर्मचारियों का भी ब्योरा लिया है। इसके अलावा उनके रेस्तरां के कर्मचारियों से पूछताछ करके जानकारी हासिल की है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। दर्जनों लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।


ये भी पढ़ें -  UP: भारत-पाक तनाव के बीच बड़ी कामयाबी, देश का पहला स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप...बनेगा सुरक्षाबलों की आंख और कान



 
विज्ञापन

उठावनी में मित्र, रिश्तेदार पहुंचे, दी श्रद्धांजलि
 सराफ योगेश चौधरी की उठावनी पश्चिमपुरी के एक मैरिज होम में की गई। इसमें सराफ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके बेटे आशीष और सागर का कहना था कि उन्हें पुलिस के खुलासे का इंतजार है। दूसरी ओर, सराफ के हाथ से गायब हुईं दोनों अंगूठियों का भी नहीं पता चल सका है। तकरीबन दो लाख रुपये की अंगूठियां कैसे गायब हो गईं, इसकी जांच पुलिस करा रही है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें