एमजी रोड पर आगरा कॉलेज और सेंट जोंस कॉलेेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:30 बजे से प्रवेश शुरू होना था। काफी संख्या में परीक्षार्थियों के परिजन अपने निजी वाहनों से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। मेट्रो के कार्य के लिए की गई बेरिकेडिंग के कारण एमजी रोड पहले से ही संकरी हो गई है। ऐसे में करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा।
ये भी पढ़ें - आगरा की नई टाउनशिप: सीएम योगी करेंगे अटल पुरम की लॉन्चिंग, तारीख हुई तय...सस्ते आवास का सपना होगा पूरा
शाम 5 बजे परीक्षा छूटने के बाद करीब आधा घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। पुलिस ने वाहनों को रोक-रोककर निकाला। एमजी रोड के नागरी प्रचारिणी कट, एसएन इमरजेंसी आगरा कॉलेज और सेंट जोंस कॉलेज पर वाहनों की संख्या बढ़ने से लंबा जाम लग गया। लोगों को 5 मिनट की दूरी तय करने में 30 मिनट तक का समय लगा। लोहामंडी, शाहगंज और फतेहाबाद रोड पर भी जाम के हालात रहे। गनीमत रही कि रविवार होने के चलते स्कूलों का अवकाश था अन्यथा स्थिति और खराब हो सकती थी।