फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब से मौतें: मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अधिकारियों में मची खलबली, सैंपलिंग शुरू

Fri, 27 Aug 2021 08:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

प्रशासन का कहना है कि पुलिस और आबकारी के साथ वाणिज्य विभाग की टीमें बनाकर शराब विक्रेताओं की धरपकड़ की जा रही है। मामले में मुख्यमंत्री ने शराब से हुई मौतों के मामले में स्थानीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही है।
विज्ञापन
शराब की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जिन गांव में जहरीली शराब कांड से मातम पसरा है उनके 15 किलोमीटर दायरे में शराब की सैंपलिंग शुरू हो गई है। 35 से अधिक शराब दुकानों का पुराना स्टॉक बदला जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि पुलिस और आबकारी के साथ वाणिज्य विभाग की टीमें बनाकर शराब विक्रेताओं की धरपकड़ की जा रही है। मामले में मुख्यमंत्री ने शराब से हुई मौतों के मामले में स्थानीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शराब से हुई मौतों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्थानीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही। जहरीली शराब बनाने, बेचने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने के आदेश दिए हैं। मामले में जिला आबकारी अधिकारी व एक अन्य अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है।
उपायुक्त आबकारी जैनेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जिन गांव में शराब से मौत हुई हैं उनकी 15 किलोमीटर परिधि में शराब बिक्री पर रोक लगाई है। वहां दुकानों में रखे स्टॉक की जांच के लिए 18 सैंपल लिए हैं। करीब 35 दुकानों पर पुराना स्टॉक हटाकर नया स्टॉक रखवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिलावटी शराब की आशंका पर विक्रेताओं को चिह्नित किया जा रहा है। पांच टीमें बनाई हैं जो प्रभावित क्षेत्रों में छापामारी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह सितंबर तक विशेष अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिबंधित शराब बिक्री की जांच के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त जैनेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 6 सितंबर तक आगरा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलेगा। अवैध शराब बिक्री व जहरीली शराब बनाने वालों को जेल भेजा जाएगा। 

डीएम से मांगी है रिपोर्ट
कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि शराब मामले में डीएम आगरा से रिपोर्ट मांगी है। टीमें बनाकर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में भी कार्रवाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर अलग टीमें बनाई जा रही हैं जो पुलिस, आबकारी व अन्य विभागों के समन्वय से कार्रवाई करेंगी।
प्रकरण अब तक
चार दिन में शराब पीने के बाद 14 लोगों की मौत हो चुकी है। फतेहाबाद के कौलारा कला, डौकी के नगला देवरी और शमसाबाद के गढ़ी जहान, गढ़ी राजेंद्र, महरमपुर और बोदला में ये मौतें हुई हैं। पहले दिन 24 अगस्त को प्रशासन ने मौतों की वजह शराब नहीं मानी थी। 25 अगस्त को जब एडीजी राजीव कृष्ण और कमिश्नर अमित गुप्ता ने जांच कराई तो मृतकों के विसरा में मिथाइल अल्कोहल मिलने की बात सामने आई। मामले में अब तक तीन थाना व एक चौकी प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मी और आबकारी विभाग के निरीक्षक सहित चार कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

आगरा जहरीली शराब कांड: पति आए और सो गए, फिर उठ न सके, शराब ने सब कुछ खत्म कर दिया...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें