फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली में हिंसा फैलाने की साजिश: तोड़फोड़ वाली कार पर बड़ा खुलासा, मथुरा से खरीदी गई थी गाड़ी

Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर समाजवादी नेताओं ने वबाल करने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार इस साजिश को सपा नेताओं द्वारा रचा गया था। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपियों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली और जनसभा के वक्त जिस कार पर भाजपा के झंडे बैनर लगाकर उसे आग लगाई गई थी, उस कार को मथुरा के एक व्यक्ति से खरीदा गया था। इस खुलासे के बाद पुलिस की जांच टीम अब मथुरा में उस कार विक्रेता को ढूंढ रही हैं, जिसकी कार में योजनाबद्ध तरीके से आग लगाकर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदी थी कार
सपा के नेताओं ने योजनाबद्ध तरीके से ऑनलाइन इस कार को खरीदा था और ताज्जुब इस बात का है कि खरीदार ने इस कार को अपने नाम ट्रांसफर भी नहीं कराया था। कार का मालिक वर्तमान में अंकुर पटेल है, जो सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ का सचिव बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री के कानपुर दौरे के समय जिस कार में भाजपा के झंडे लगे थे, उसे बुरी तरह तोड़ा-फोड़ा और जलाया गया था। इस मामले में अब यह नया खुलासा हुआ है कि आरोपियों में शामिल कार का मालिक अंकुर पटेल ने पूछताछ में बताया है कि उसने यह कार मथुरा के राधारमन सिंह से खरीदी थी, लेकिन उसने खरीदारी के बाद उस कार को अपने नाम नहीं कराया। 
कहा था कार मेरी नहीं है...
गुरुवार को अदालत में पेशी के समय अंकुर पटेल ने कहा था कि जांच करा लो, यह कार मेरी नहीं है। उसने यह कहकर जांच टीम को और भी परेशान कर दिया। इस मामले में अंकुर पटेल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। यह कार मथुरा के राधारमन सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है और इसे ऑनलाइन वेबसाइट से खरीदा गया था। केवल 10 रुपये के स्टांप पेपर पर खरीद-फरोख्त की गई। इससे जाहिर हो रहा है कि पटेल ने जानबूझकर ऐसा किया, जिससे वह पकड़ा जाए तो कार के रजिस्ट्रेशन में उसका नाम न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
बड़ा खुलासा: एक माह पहले ही रची थी पीएम की कानपुर रैली के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश, सीएम का कार्यक्रम भी था निशाने पर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें