भाजपा पर बरसे सपा के पूर्व मंत्री
फतेहाबाद में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे सपा नेता अभिषेक मिश्र भाजपा पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को लड़ा रही है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान, युवा व महंगाई कम करने के लिए कार्य करेगी ।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सनातन पांडे और मनोज पांडे ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम से पूर्व ग्राम पलिया में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक राजेश शर्मा ने पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र को भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया।