फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां गिनाने निकले ‘समाजवादी’

Thu, 06 Aug 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 ‘कहो दिल से अखिलेश फिर से...’ के नारे के साथ सपाजनाें का हुजूम बुधवार को सड़कों पर उतरा। सिर पर लाल टोपी, साइकिल पर सवार कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए चल पड़े। यह सिलसिला 12 अगस्त तक चलेगा और 13 अगस्त को पार्टी मुख्यालय पर समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा की शुरुआत शहर के कार्यकर्ताओं ने की। शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी के धौलपुर हाउस स्थित कैंप कार्यालय पर सपा राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान, सपा प्रदेश सचिव मुजाहिद किदवई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
यात्रा कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, सेंट जोंस, दीवानी चौराहा होते हुए वजीरपुरा में समाप्त हुई। समापन अवसर पर रईसुद्दीन कुरैशी, नितिन कोहली आदि ने आभार व्यक्त किया। रैली में मेयर इंद्रजीत आर्य, राहुल चतुर्वेदी, महेंद्र खंडेलवाल, चंद्रसेन टपलू, पवन समाधिया, गौरव जैन, फर्रुख सियर, अमित शर्मा, कमल छाबड़िया, निर्वेश, प्रवीन, सौरभ गुप्ता आदि शामिल रहे। जकीअनवर कुरैशी ने कांग्रेस छोड़कर अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

उधर जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव के नेतृत्व में यात्रा को जिला कार्यालय से  मुजाहिद किदवई और अतुल प्रधान ने रवाना किया। राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने शमासाबाद तक साइकिल चलाई। सबसे आगे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता शाक्य के नेतृत्व में रथ चल रहा था। यात्रा रैली बरौली अहीर ब्लाक के गांवों से शमसाबाद पहुंची। यहां पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह स्वागत किया। गुरुवार को यात्रा फतेहपुर सीकरी के लिए रवाना होगी। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, उदल सिंह कुशवाह, अमित सिंह, मनोज गुप्ता, प्रतिभा तोमर, आलोक यादव, दयाशंकर जसावत, वीरेंद्र यादव, श्याम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण, धनवान गुप्ता, मनीष सिंह आदि शामिल रहे।
इनबाक्स...
नेता नहीं चला सके साइकिल
सत्ता सुख भोग रहे और आलीशान एसी कारों में घूमने वाले समाजवादी पार्टी के कई नेता साइकिल नहीं चला सके। शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी की धौलपुर हाउस से लेकर सुभाष पार्क तक ही सांस फूल गई। बाद में कार में बैठ गए। राजामंडी चौराहा के पास पहुंच कर साइकिल संभाली। सबसे अधिक परेशानी जिला संगठन के नेताओं को हुई। शमसाबाद तक का लंबा रूट होने के कारण नेता कार लेकर पहुंचे। जहां तक साइकिल चली ठीक, उसके बाद साइकिल कार में रख ली। कुछ ने पार्टी कार्यालय से निकलते ही साइकिलों को कारों में रखवा दिया।
इनबाक्स...
एमजी रोड जाम, गर्मी से लोग बिलबिलाए
सपा की साइकिल यात्रा निकाली तो गई थी उपलब्धियां गिनाने को, लेकिन यह लोगों के लिए परेशानी की वजह बन गई। धौलपुर हाउस पर कार्यकर्ताओं के जुटने के साथ ही एमजी रोड की व्यवस्था बिगड़ने लगी थी। जैसी ही यात्रा शुरू हुई कार्यकर्ताओं ने एमजी रोड की एक लेन पर कब्जा कर लिया। कुछ उत्साही कार्यकर्ता आगे निकलने के चक्कर में रांग साइड भी दौड़े। इससे एमजी रोड जाम हो गया। कई एंबुलेंस फंस गई। स्कूल से लौटने वाले छोटे-छोटे बच्चे जाम में फंस गए।
इनबाक्स...
शहर अध्यक्ष ने लुटाए नोट
सपा आलाकमान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाती है, लेकिन सुनता कोई नहीं है। बुधवार को सपा शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी ने हवा में नोट उड़ाकर नए विवाद को हवा दे दी है। दरअसल धौलपुर में मंच सजाया गया था, वहां कव्वाली की महफिल सजी थी। शहर अध्यक्ष जैसे ही मंच पर पहुंचे, उन्होंने 50-50 के नोट हवा में उड़ा दिए। एक कार्यकर्ता ने रोका भी, लेकिन उसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें