फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया

Wed, 23 Aug 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया
विज्ञापन


जैन मंदिरों में हुए कार्यक्रम, भक्तों ने निर्वाणकांड का पाठ किया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शांतिनाथ चैत्यालय सहित आठ जिनालयों में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस बुधवार को मनाया गया। श्री पार्श्वनाथ जिनालय लोहाई मंदिर में कार्यक्रम हुए। श्री पार्श्वनाथ प्रभु का अभिषेक का सौभाग्य डॉ. सौरभ, श्रेयस, सर्वोदय, ब्रजेश, संदीप, अनुभव, सुरेश जैन को मिला। विशेष शांति धारा करने का सौभाग्य संजय लोहिया को मिला।

नित्य नियम पूजा के बाद श्री पारसनाथ प्रभु की पूजा विशेष भक्ति भाव से की गई। अंत में निर्वाण कांड पढ़कर निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। करहल रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन उपवन मंदिर में सुबह साढ़े 7 बजे श्रीजी का अभिषेक करने का सौभाग्य गौरव जैन, रमेश चंद्र जैन, हेमंत जैन बॉबी, आदेश जैन, राकेश जैन, विमल जैन को मिला। शांतिधारा करने का सौभाग्य सुरेंद्र कुमार जैन कानपुर व अभय जैन बबलू को मिला। पूजन के मध्य निर्माण लाड़ू चढ़ाया गया।
विज्ञापन


मोक्ष कल्याणक का सार बताते हुए डॉक्टर सौरभ जैन ने कहा कि जैन धर्म में 24 तीर्थंकर हुए हैं। जैन धर्म के अनुसार श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन 23 वें तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी जैन मंदिरों में विशेष पूजा, शांतिधारा कर निर्वाण लाडू चढ़ाने की प्रथा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रभु का स्पर्श हमें स्वर्ण ही नहीं पारस बना देता है। उसी तरह हम भी भगवान पार्श्वनाथ की तरह अपने भवों को कम करके निर्वाण प्राप्ति की ओर बढ़कर मोक्ष प्राप्त करें।
इस अवसर पर डॉ. स्वाति जैन, गौरव जैन, साधना जैन, श्रुति, श्रेयस, स्तुति, प्रमोद जैन, बॉबी जैन, मयंक जैन, सक्षम जैन, मनोज जैन, अतुल जैन, मयंक जैन, राजू जैन, बिंदु जैन, ममता जैन, आयुष जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया


करहल। जैन धर्म के 23 वें तीर्थकर भगवान पाश्र्वनाथ का मोक्ष कल्याण महोत्सव श्री दिगंबर जैन जिनालय (बड़ा मंदिर) में मनाया गया। भगवान पाश्र्वनाथ की प्रतिमा की शांतिधारा कर विशेष पूजा करके विधान के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। जबलपुर से आए राजेंद्र कुमार जैन व विराग शास्त्री ने बताया कि सावन माह के शुक्ल पक्ष में सप्तमी के दिन ही जैन धर्म के 23 वें तीर्थकर भगवान पाश्र्वनाथ को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। उनके मोक्ष कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रकाश चंद्र जैन, शिवकांत जैन, भद्रकुमार जैन, सुनील जैन, रीता जैन, लाली जैन, हिमांशु जैन, विजय जैन, आदेश जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें