अदालत में चल रही है सुनवाई
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और पास में स्थित शाही मस्जिद ईदगाह से संबंधित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर लगभग दो वर्ष से न्यायालय में करीब 10 से अधिक वाद दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें कहा गया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के निकट बनी मस्जिद को हटाया जाए और वहां पर भव्य मंदिर का निर्माण हो। दावा किया गया है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन पर मस्जिद बनी है। इस प्रकरण को लेकर न्यायालय में सुनवाई चल रही है।
यूपी चुनाव से पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सबने इस स्थान पर मंदिर निर्माण के समर्थन में बयान दिए। उधर, सोमवार को कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने मंदिर निर्माण को दूसरे स्थान करवाने की बात कहकर आग में घी डाल दिया है। उनके इस बयान के बाद जनपद में राजनीतिक ध्रुवीकरण होने लगा है।