फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में 12 लाख की लूट: दो बदमाशों ने फ्लैट में मां-बेटे को बंधक बनाकर की वारदात, फायरिंग कर भागे

Mon, 03 Jan 2022 07:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में सोमवार शाम को फैक्टरी मैनेजर के फ्लैट में दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। दोनों बदमाश अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के भगवान नगर कॉलोनी (बल्केश्वर) स्थित शिव अपार्टमेंट में सोमवार शाम छह बजे दो बदमाशों ने धागा फैक्टरी के मैनेजर सुनील सिंघल के फ्लैट में लूट कर सनसनी फैला दी। उनकी पत्नी रेनू सिंघल और बेटे कृष्णा उर्फ कृष को चाकू और तमंचे से आतंकित कर बंधक बना लिया और पिटाई लगाई। 

विज्ञापन

इसके बाद दोनों बदमाशों ने 12 लाख रुपये और जेवरात लूट लिए। भागते बदमाशों को अपार्टमेंट की महिला स्वीटी और कालोनी में रहने वाले शैंकी ने पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। 
तीन मंजिला अपार्टमेंट में की वारदात
शिव अपार्टमेंट तीन मंजिला है। इसमें पांच फ्लैट हैं। दूसरी मंजिल पर फ्लैट में सुनील सिंघल का परिवार रहता है। उनके पड़ोस वाले फ्लैट में स्वीटी का परिवार रहता है। भूतल पर एक और प्रथम तल पर दो फ्लैट में ताला लगा है। सुनील ने बताया कि वह फैक्टरी गए थे। घर में पत्नी रेनू, बेटा कृष्णा और बेटी आस्था रहते हैं। बेटी ट्यूशन, जबकि बेटा पार्क में गया था। पत्नी मंदिर से लौटकर आई थीं। 

विज्ञापन

मास्क पहने हुए थे दोनों बदमाश
रेनू सिंघल ने बताया कि शाम को छह बजे मास्क पहने दो बदमाश आए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया। दनदनाते हुए अंदर दाखिल हो गए। एक ने उनकी गर्दन पर चाकू तो दूसरे ने तमंचा लगा दिया। बाल पकड़कर घसीटते हुए कमरे में ले गए। इसके बाद कैश निकालने को कहने लगे। 

उन्होंने शोर मचाया। इस पर टेप से मुंह बांध दिया। तभी कृष्णा आ गया। मां की आवाज सुनकर गेट खटखटाने लगा। बदमाशों ने उसे भी अंदर लेकर पिटाई की। उसके भी चाकू लगा दिया। तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी देकर कैश पूछने लगे। एक कमरे में अलमारी में सोने के जेवरात का बैग निकाल लिया। 

दूसरे कमरे में रखा 12 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। सुनील की बेटी भी दरवाजे पर आ गई। बदमाश दरवाजा खोलकर भागने लगे। मां-बेटे का शोर सुनकर स्वीटी ने बदमाशों को सीढ़ियों पर धक्का दे दिया। मगर, बदमाश भाग निकले। 
विज्ञापन

पीछा करने पर फायरिंग कर भागे 
बदमाश बाहर आए तो कालोनी में रहने वाले शैंकी ने पीछा किया। उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश फायरिंग करके भाग गए। सूचना पर एएसपी सत्यनारायण पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों को तलाशा, लेकिन पता नहीं चल सका। 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सुनील सिंघल के पास फैक्टरी के लेन-देन के 12 लाख रुपये रखे थे। इसे बदमाश लूटकर ले गए। बदमाशों की छर्रे वाली पिस्टल, दो चाकू और चप्पल छूट गईं। रेकी करके वारदात की आशंका है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीम लगाई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें