फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एडीए के पूर्व सचिव के आगे बौने हुए नियम, नक्शा निरस्त फिर भी ग्रीन बैल्ट में खड़ा होटल

Tue, 08 Jul 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नक्शा निरस्त, होटल में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक और परिसर में खाली करने को नोटिस भेजाा गया। इसके बाद भी मनमानी की गई। 
 
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व एडीएम और एडीए में सचिव रहे उदयीराम के आगे नियम बौने हो गए। ताजमहल पूर्वी गेट रोड पर पेशेंट गेस्ट हाउस के नक्शे पर ग्रीन बैल्ट में होटल अतुल्य ताज खड़ा कर दिया। शिकायत पर नक्शा निरस्त हो गया। एडीए ने होटल में गतिविधियां बंद कर परिसर खाली करने का नोटिस थमाया। फिर भी रसूख के आगे नियम-कायदे धूल चाट रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला टीम ने रविवार को पड़ताल की। नक्शा निरस्त और गतिविधियों पर रोक के बावजूद अवैध रूप से होटल अतुल्य ताज संचालित होता मिला। शिल्पग्राम के सामने जालमा कुष्ठ रोग संस्थान है। यहां ग्रीन बैल्ट में जायदाद नंबर 22/ए-2 मौजा बसई, खसरा 538 में चिकित्सकीय भू उपयोग था। जिस पर संतोष कुमार ने मानचित्र संख्या 87/बीएफटी/4/2011-12 पर पेशेंट गेस्ट हाउस का नक्शा 29 जुलाई 2011 को स्वीकृत कराया था। पूर्व पीसीएस अधिकारी उदयीराम तब एडीए में सचिव थे। मानचित्र स्वीकृति के कुछ दिनों बाद ही उदयीराम के परिवार की कंपनी एएम क्लासिक मोटल्स प्रा.लि. ने इसे खरीद लिया। अपने रसूख के बल पर पेशेंट गेस्ट हाउस की जगह होटल का निर्माण कर लिया।

ये भी पढ़ें -  UP: गौरव ने इसलिए चुनी मौत...आठ महीने पहले हुई शादी, पत्नी के बारे में बताई ऐसी बात; फिर रोते-रोते दे दी जान
विज्ञापन


 

शासन तक पहुंचा मामला, तब निरस्त हुआ नक्शा
इस मामले की शिकायत शासन तक पहुंची। भू स्वामित्व व अन्य बिंदुओं पर जांच की गई। जिसके बाद तत्कालीन एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया ने 18 मई 2015 को होटल अतुल्य ताज का नक्शा निरस्त कर दिया। मानचित्र निरस्तीकरण के विरुद्ध विपक्षी ने मंडलायुक्त न्यायालय में अपील की। 15 जुलाई 2024 को अपील भी मंडलायुक्त न्यायालय से निरस्त हो गई। जिसके बाद एडीए ने होटल को खाली करने और सभी तरह की व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने का नोटिस दिया। परंतु, रोक के बावजूद रविवार को होटल संचालित हो रहा था। गतिविधियां बंद करने के बजाय रविवार को होटल की रंगाई-पुताई व अन्य कार्य हो रहे हैं। वहीं इस संबंध में एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: पेट्रोल पंप मैनेजर ने खुद को मारी गोली, क्या है मौत की असली कहानी...घरवालों ने जानें क्या कहा


 

आगरा में रहे एडीएम प्रोटोकॉल व वित्त एवं राजस्व
मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले पूर्व पीसीएस अधिकारी उदयीराम आगरा में बसपा सरकार में सबसे पहले एडीएम प्रोटोकॉल पद पर तैनात रहे। फिर 4 जून 2008 से 19 नंबर 2009 तक कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व पद पर रहे। 2010 से 2012 तक आगरा विकास प्राधिकरण में सचिव रहे। दूसरी बार 15 अप्रैल 2012 को एडीएम वित्त एवं राजस्व रहे। आरोप है कि एडीए सचिव व एडीएम रहते ही उन्होंने इस होटल का निर्माण कराया।

ये भी पढ़ें -   लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद में थे बस यात्री...धमाके से खुली आंखें, खून से सने लोग; मंजर देख कांप गई रूह


 

ध्वस्त किया जाएगा ग्रीन बैल्ट में बना अवैध होटल
शिकायतकर्ता शरद कुमार राव का कहना है कि होटल का निर्माण ताजमहल की ग्रीन बैल्ट में हुआ है। निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक है। एडीए इंजीनियर्स व अधिकारियों की मिलीभगत से होटल चल रहा है। इसे ध्वस्त किया जाए। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की जाएगी।

 
विज्ञापन

निगरानी के लिए दोबारा की अपील
पूर्व एडीए सचिव उदयीराम ने बताया कि होटल भी गेस्ट हाउस ही होता है। मानचित्र निरस्त हुआ था। जिसके विरुद्ध अपील खारिज हो गई। अब शासन में निगरानी की अपील लंबित है। नए नाम से होटल का मानचित्र स्वीकृति के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें