उनकी तरफ से फतेह सिंह एजुकेशन सोसायटी के रजिस्ट्रेशन का प्रमाणपत्र दिखाया गया, जो एक अप्रैल 2009 तक मान्य था। अस्थायी मान्यता प्रमाणपत्र 31 मई 2004 का था। जिसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इसके बाद बीएस पब्लिक स्कूल कैलाशकुंज तोरा का निरीक्षण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक आवासीय भवन के प्रथम तल पर स्कूल संचालित किया जा रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य बीएस प्राइमरी और जू.हा. स्कूल नगला डीम ताजगंज के कागज दिखाने लगे। विद्यालय को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया।
ये भी पढ़ें - UP: पेट्रोल पंप मैनेजर ने खुद को मारी गोली, क्या है मौत की असली कहानी...घरवालों ने जानें क्या कहा