फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनी IPS ने निकाली इस RSS नेता की हेकड़ी, गिरफ्तारी के बाद गिड़गिड़ाकर मांगी माफी

Sat, 02 Jun 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आरएसएस नेता अजीत चाहर- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में आरएसएस नेता अजीत चाहर को पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उस पर बलवा सहित कई संगीन धाराओं में केस है। वो थाना मलपुरा में फायरिंग कर भागा था।
विज्ञापन


मामला दो पक्षों के बीच विवाद का था। इसमें एक गांव की प्रधान के पति पर छेड़खानी का आरोप लगा था। पुलिस आरोपी को थाने ले आई थी। जहां विवाद हो गया था।

अजीत चाहर ने पुलिस पर दबाव बनाया कि उसे गिरफ्तार किया जाए, जबकि गांव के लोग उसे छोड़े जाने की कह रहे थे। इसी पर विवाद हो गया था। लोगों ने अजीत चाहर को घेर लिया था। 
विज्ञापन

इस पर वो फायरिंग करते हुए भागा था। गोलियां लगने से धर्मवीर और घनश्याम जख्मी हो गए थे। पुलिस ने अजीत और प्रधान पक्ष के छह नामजद समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

इसके बाद आईपीएस प्रशिक्षु एल मारन के नेतृत्व में अजीत को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस ने रात करीब साढ़े 10 बजे अजीत को मदिया कटरा से गिरफ्तार कर लिया।

आरएसएस नेता अजीत चाहर का विवादों से गहरा नाता है। उसके खिलाफ 2016 में छेड़खानी समेत कई संगीन धाराओं में सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मलपुरा में भी पहले से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज है।

अजीत चाहर गुरुवार रात को पुलिस के हाथ लगा। वो पहले पुलिस पर रौब दिखाने लगा, लेकिन ट्रेनी आईपीएस एल मारन के सामने उसकी एक नहीं चली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वो गिड़गिड़ाने लगा। छोड़ने के लिए माफी भी मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें