फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रॉयल्टी जमा नहीं, भट्ठों पर मिट्टी का खनन, ट्रैक्टर-बुल्डोजर सीज

Mon, 29 Dec 2025 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राजस्व एवं खनन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर, जेसीबी और मशीन की सीज
विज्ञापन
बाह। तहसील बाह में बिना रॉयल्टी जमा किए भट्ठों पर मिट्टी के खनन की सूचना पर रविवार को राजस्व एवं खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की। मौके पर बिना अनुमति के खनन होने पर मिट्टी बनाने की मशीन, ट्रैक्टर, बुल्डोजर को जब्त कर थानों में सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार दयाचंद पाैरुष ने बताया कि खनन अधिकारी सुशील कुमार वर्मा के साथ रॉयल्टी जमा न करने वाले ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया था। नगला भरी के प्रतिष्ठा ब्रिक फील्ड पर बिना अनुमति के मशीन से ईंट पथाई के लिए मिट्टी बनाई जा रही थी। मिट्टी बनाने वाली मशीन को कब्जे में लेकर बसई अरेला थाने में सीज करा दिया है। इसके बाद टीम ने बिठौली के उपाध्याय ब्रिक फील्ड का निरीक्षण किया। यहां पर बिना रॉयल्टी जमा किए और बिना अनुमति के लिए ट्रैक्टर और बुलडोजर से मिट्टी का खनन होते मिला। ट्रैक्टर और बुल्डोजर को कब्जे में लेकर पिढौरा थाने में सीज करा दिया है। राजस्व एवं खनन टीम की इस कार्रवाई से भट्ठा संचालक परेशान हो उठे हैं। नायब तहसीलदार ने भट्ठा स्वामियों से रॉयल्टी जमा करने और अनुमति के बाद ही मिट्टी का खनन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें