फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिकायत के बाद खोला गया सामुदायिक शौचालय

Mon, 29 Dec 2025 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सुजानपुरा ग्राम पंचायत के तिलूपुरा गांव में खुला बंद पड़ा शौचालय, हुई सफाई
विज्ञापन
बाह। तिलूपुरा गांव के शौचालय बंद होने की शिकायत ग्रामीणों ने 26 दिसंबर को बीडीओ नीरज तिवारी से की थी। रविवार को शौचालय का ताला खुल गया। उसकी सफाई कराई गई। जैतपुर की सुजानपुरा ग्राम पंचायत के तिलूपुरा गांव में सामुदायिक शौचालय सालभर से बंद पड़ा था। गांव की सोनिया, मधु, शकीना बेगम, रचना, अंशो देवी ने बंद शौचालय से हो रही समस्या की शिकायत बीडीओ से शिकायत की थी। महिलाओं की शिकायत पर बीडीओ ने पंचायत सचिव को ताला खुलवाने और सफाई कराने के निर्देश दिए थे। रविवार को सफाईकर्मियों ने जैसे ही शौचालय का ताला खोला तो उसके अंदर गंदगी भरी मिली। इसके बाद शौचालय की सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें