फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम को हरा रॉयल क्रिकेट क्लब ने प्रतियोगिता पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के पंड़ित जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम पर खेली जा रही स्व. सुधींद्र देव शुक्ल अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता पर रॉयल फ्रेंड्स क्लब ने कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को 76 रन से हराकर जीत दर्ज की। समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को कप और पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

शनिवार को फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये रॉयल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। रॉयल के बल्लेबाज चिराग राठौर ने नाबाद 72, मनीष यादव ने 59 और हैप्पी ने 15 रनों की पारी खेली। स्टेडियम की ओर से सुदेश और अनुराग माथुर ने दो-दो व अजय ने एक विकेट प्राप्त किया। जीत के लिए 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट पर महज 137 रन ही बना सकी। स्टेडियम की ओर से अमित नागवंशी ने 51, रॉबिल ने नाबाद 14 और अभिज्ञान गुप्ता ने सात रन बनाए। रॉयल क्लब की ओर से चिराग ने तीन और आदेश ने दो विकेट झटके। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व प्राचार्य डॉ. बीके सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार ने विजेता टीम के कप्तान को स्व. सुधींद्र देव शुक्ल स्मृति विजेता कप और उपविजेता टीम के कप्तान को स्व. कौशलेंद्र भदौरिया स्मृति उपविजेता कप प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार स्टेडियम के अमित नागवंशी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और मैनऑफद मैच का पुरस्कार रॉयल क्लब के चिराग राठौर को प्रदान किया गया। दोनों टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को भी पुरस्कार प्रदान किये गए।
इस अवसर पर आलोक गुप्ता, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, प्रबल प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार जूली, अमित यादव, अमरदीप यादव, देव यादव, रामाधार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें