फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दो महीने तक इस मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, बिजलीघर बस स्टैंड पर नहीं जाएंगी बसें

Wed, 04 Aug 2021 12:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

पानी की पाइप लाइन डाले जाने का कार्य बिजलीघर स्थित आंबेडकर चौक से हाथी घाट तक किया किया जाना है। यह कार्य पांच अगस्त से चार अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी के तहत 1200 एमएम डीआईए पानी की पाइप लाइन डाले जाने का कार्य बिजलीघर स्थित आंबेडकर चौक से हाथी घाट तक किया किया जाना है। यह कार्य पांच अगस्त से चार अक्तूबर तक चलेगा। इसको देखते हुए यातायात परिवर्तित रहेगा। यातायात पुलिस ने रूट निर्धारित किया है। यह इस प्रकार है।  

विज्ञापन

- बिजलीघर बस स्टैंड से फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़ के लिए संचालित होने वाली बसें बिजलीघर बस स्टैंड पर न आकर आईएसबीटी बस स्टैंड से जाएंगी। 
- फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़ की तरफ से आकर ग्वालियर की तरफ जाने वाले समस्त भारी वाहन इनर रिंग रोड होकर पुलिस चौकी तोरा से पुलिस चौकी एकता होकर जाएंगे। 
विज्ञापन

- मथुरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन (बस और ट्रक), जिन्हें ग्वालियर की तरफ जाना है, ऐसे वाहन दक्षिणी बाईपास होकर जा सकेंगे।
- आंबेडकर पुल की तरफ से हाथी घाट की ओर जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन आंबेडकर चौक से जीवनी मंडी चौराहा होकर जाएंगे। 
- विक्टोरिया पार्क से हाथी घाट होकर वाटर वर्क्स की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के हल्के वाहन एकल मार्ग से आवागमन करेंगे।

 

Trending Videos
विज्ञापन

ताजगंज को 24 घंटे गंगाजल की आपूर्ति के लिए जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन तक 1200 एमएम की पानी की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी चौराहे और वेदांत मंदिर तक लाइन बिछाई जा चुकी है। शाहजहां गार्डन से पुरानी मंडी तक लाइन का काम पूरा हो चुका है। अब यमुना किनारा रोड पर वेदांत मंदिर से आंबेडकर पुल तक लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए वेदांत मंदिर वाली सड़क ट्रैफिक के लिए बंद रहेगी। इसी के साथ पुरानी मंडी चौराहे से होटल हावर्ड पार्क प्लाजा तक की एक रोड बंद करना होगा। स्मार्ट सिटी के पीएमसी लीडर आनंद मेनन ने बताया कि एक अगस्त से लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। इस वजह से यहां ट्रैफिक सर्किट हाउस रोड से होकर फतेहाबाद रोड पर निकलेगा।

जीवनी मंडी चौराहे से एक लेन पर चलेगा ट्रैफिक
शुक्रवार को नगर निगम, स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने यमुना किनारा और पुरानी मंडी रोड का निरीक्षण किया। वेदांत मंदिर से आंबेडकर पुल तक लाइन बिछाने के दौरान एक लेन बंद रहेगी। दूसरी साइड की लेन से ट्रैफिक निकलेगा। आंबेडकर पुल से होकर एत्माउद्दौला की ओर वाहन निकल सकते हैं। पुरानी मंडी चौराहे से सर्किट हाउस रोड को वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें