फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर लगा गेट तोड़ कर रोटावेटर किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी में बुधवार की सुबह नामजद लोग एक महिला के खेत पर पहुंचे और गेट तोड़ दिया। रोटावेटर को ट्रैक्टर में रखकर चोरी कर ले गए। विरोध करने पर महिला का गला दबाने के साथ ही हाथापाई की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी निवासी उमा चौहान के खेत पर गेट लगा हुआ था। बुधवार की सुबह गांव के नामजद लोग ट्रैक्टर व बाइकों से खेत पर पहुंचे, वहां लगे हुए गेट को तोड़ने के बाद ट्रैक्टर में लाद लिया और वहां रखा रोटावेटर भी चोरी कर लिया। जानकारी होने के बाद जब उमा देवी ने विरोध किया तो नामजद लोग गाली-गलौज करने लगे।
महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया और गला दबाने की कोशिश की। उमा देवी के साथ हाथापाई की। कुछ लोगों के आने पर आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें