फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटेरियंस ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विश्व पोलियो दिवस की पूर्व संध्या पर आगरा के रोटरी क्लबों के बैनर तले कार रैली निकाली गई। इसका संचालन दयालबाग से एमडी जैन इंटर कॉलेज तक किया गया। पूर्व मंडलाध्यक्ष नरेश सूद ने बताया कि वैज्ञानिक जोनस साल्क द्वारा सन 1952 में पोलियो वैक्सीन का आविष्कार किया गया था। उनके जन्मदिन 24 अक्तूबर को पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

रोटरी द्वारा 1974 से पोलियो वैक्सीन का नि:शुल्क वितरण अनेकों संस्थानों को किया जा रहा है। रोटरी अंतरराष्ट्रीय द्वारा लगभग 12,000 करोड़ रुपये इस अभियान में खर्च किए गए। आगरा नोर्थ की अध्यक्षा दीपा रावत, आगरा ताजमहल की अध्यक्षा दिव्या वाधवा, नॉर्थ ईस्ट के अध्यक्ष राजीव जैन, नियो के क्लब ट्रेनर एसके राणा, ग्रांट के शरद चंद्र बंसल, आगरा वैस्ट की अध्यक्ष डॉ. चांदनी सहगल, सहायक मंडल अध्यक्ष मेजर जनरल दयाल, पंकज अग्रवाल ने विचार रखे। रैली में प्रमोद सक्सेना राज बंसल, एसके रॉय कपूर, अश्विनी श्रीवास्तव, नरेंद्र बंसल, दीपक राघव अग्रवाल, संजय शर्मा, अनिल भार्गव, राहुल वाधवा आदि रोटेरियंस ने शिरकत की। आगरा मिड टाउन के अध्यक्ष रोटेरियन विनय सेठ ने धन्यवाद दिया। संचालन सहायक मंडल अध्यक्ष मनोज रावत ने किया।
शहर में पोलियो जागरूकता अभियान की शुरुआत कई दशक पहले हुई थी। रूसी डॉक्टरों की टीम के साथ मिलकर वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ. यूसी सेठ व उनकी टीम ने बाग फरजाना में एक बच्चे को पोलियो की पहली ड्रॉप पिलाई थी। डॉ. सेठ को आईएमए ने मुंबई में प्रतिष्ठित सीटी ठक्कर पुरस्कार से भी नवाजा था। इस अभियान में रोटरी क्लब के गवर्नर रामनारायण अग्रवाल और श्रीराम लीला कमेटी के श्रीभगवान अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें