फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कर्मी की आंखों में मिर्च डालकर लूटे 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। राधानगर टेढ़ी बगिया स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च डालकर बाइक सवार बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी के गांव औलेंडा निवासी नागेंद्र सिंह एक फाइनेंस में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह फाइनेंस का कलेक्शन करने बाइक से खंदौली क्षेत्र में गया था। दिन में करीब 11 बजे गांव नगला महाराम से राधा नगर टेढ़ी टेढ़ी बगिया जा रहा था। नितिन विहार के रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च डाल दी और बैग लूटकर फरार हो गए।
बैग में 40 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और कागजात थे। सूचना पर पीआरवी व थाना एत्माद्दौला और खंदौली थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया। एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बदमाश नजर आए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि वारदात के बाद पुलिस 12 घंटे तक उसे टरकाती रही। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर उसने कंपनी के अधिकारियों को बताया। बाद में रात 11 बजे पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें