फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: नहर के पास रोजगार सेवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 15 Nov 2021 09:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक युवक का शव नहर के पास पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगी है। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी 30 वर्षीय रोजगार सेवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में खरजा नहर के पास मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह गांव बिरसिंहपुर से करीब एक किलोमीटर दूर खारजा नहर के पास रोजगार सेवक विजय पुत्र अमर सिंह का शव पड़ा देखा। मृतक के बाएं तरफ सिर में गोली का निशान था। बाएं हाथ में ही 315 बोर का तमंचा था तमंचे में कारतूस फंसा हुआ था। 

मृतक के दोनों पैरों की नसें कटी हुई थी। देखने पर लग रहा था कि ब्लेड से काटी गई हों। मृतक की जेब में दो जिंदा कारतूस, आधार कार्ड व पैनकार्ड मिला। मृतक का एक पैर लाल सफेद कलर की स्टॉल से शीशम के पेड़ की जड़ के सहारे बंधा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। सीओ करहल, इंस्पेक्टर केपी सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता अमर सिंह का कहना है कि उसके पुत्र की किसी से दुश्मनी नहीं थी और ना ही घर में कोई विवाद था। उनका कहना है कि रात में उनके पुत्र की हत्या कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक का व्यवहार अच्छा था। फिलहाल वहीं पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है।

विजय का विवाह 2016 में हुआ था। वर्तमान में उसके साढ़े तीन वर्षीय पुत्री स्वेच्छा और छह माह की पुत्री कृति है। विजय की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें