फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से ले जा रहे थे चोरी की बकरियां, पुलिस ने पकड़े हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
कासगंज अमांपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बकरी चोर व बरामद की गईं बकरियां - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव बीनपुर कला में दो दिन पूर्व 9 बकरियां चोरी करने के आरोप में दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गईं 8 बकरियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने इनके पास से ईको कार एवं एक तमंचा भी बरामद किया है। पकड़े गए एक बकरी चोर पर शाहजहांपुर जनपद में पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि 28/29 सितंबर की रात्रि को गुलशन कुमार निवासी बीनपुरकलां की 9 बकरियां चोर ले गए थे। जिसकी प्राथमिकी थाना अमांपुर में दर्ज की गई थी। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। शुक्रवार को चोरों के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने एटा रोड के शेरपुर तिराहा पर घेराबंदी करके बकरी चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने 8 बकरियां बरामद कर लीं व ईको कार भी कब्जे में ले ली।
पुलिस ने दो चोर पिंटू पुत्र रामनिवास एवं जितेंद्र पुत्र जवाहर निवासीगण नगला छेदा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि एक चोर पिंटू पर जनपद शाहजहांपुर में चोरी, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें