फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: बुजुर्ग महिला की हत्या कर घर में लूटपाट, बक्से में रखे जेवर ले गए बदमाश

Wed, 23 Mar 2022 09:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी। उसका पुत्र अपनी पत्नी के साथ दिल्ली गया हुआ था। बुधवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो उन्हें सूचना दी गई।   
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगागढ़ में मंगलवार रात को लुटेरों ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर घर में लूटपाट की। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर महिला के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद बक्से में रखे जेवरात लूट ले गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


गांव गंगागढ़ निवासी लटूरी सिंह की पत्नी कमलेश (70) मंगलवार रात घर के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान लुटेरे घर में घुस आए। आहट होने पर कमलेश जाग गई। उन्होंने बदमाशों को विरोध किया। बदमाशों ने उनके सिर पर पत्थर से प्रहार किया और गला भी दबाया गया। मौके पर खून पड़ा था और वृद्धा की नाक से खून निकल रहा था। 

सुबह हुई ग्रामीणों को जानकारी 

बुधवार सुबह को ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे और सीओ दीपकुमार पंत मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि कमलेश अपने छोटे बेटे जितेंद्र के साथ रहती थीं। उसकी पत्नी मायके दिल्ली गई थी। जितेंद्र भी दिल्ली गया हुआ था। 

Trending Videos
विज्ञापन

कमलेश घर पर अकेली थीं। जितेंद्र की पत्नी के जेवर कमलेश के पास रखे हुए थे। इसमें 4 सोने की चूड़ी, एक टीका, दो जंजीर, दो अंगूठी, एक बेसर एवं चांदी की कुंदनी थी। यह जेवर लुटेरे लूट ले गए। एसपी ने मौके का निरीक्षण करके कोतवाली पुलिस को मामले के खुलासे के निर्देश दिए। 

पांच टीमें की गईं गठित

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया है। पत्थर से वृद्धा के सिर पर प्रहार करके हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में एसओजी क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सहित सभी टीमें सक्रिय की गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें