फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: एटा में दिनदहाड़े व्यापारी से लूट, सिर में तमंचे की बट मारकर किया घायल; बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 06 Aug 2024 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

Etah Robbery: एटा पुलिस को बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर खुलेआम चुनौती दी है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
घायल व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े वृद्ध व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने व्यापारी पर तमंचा तान दिया, जिससे वे डर गए। रकम लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


जलेसर के मोहल्ला पंसारियन निवासी 70 वर्षीय सतीश चंद्र जैन मंगलवार सुबह 9:30 बजे अपनी घर से नाला बाजार स्थित अपनी कपड़ों की दुकान पर जा रहे थे, तभी बाजार में दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ में लगे थैली को छीनने के प्रयास किया। थैला नहीं दिया तो बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद थैला छीना और व्यापारी के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में चोट लगने से व्यापारी जमीन पर गिर पड़े। जब तक लोग वहां आते, तब तक बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। व्यापारी ने बताया कि थैले में पांच से सात हजार रुपये ही थे। पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक सवार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें