फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mudia Mela 2024: मुड़िया मेला के लिए दुरुस्त की जा रहीं रोडवेज की बसें, आगरा से चलेंगी 250 गाड़ियां

Fri, 12 Jul 2024 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मुड़िया मेले को लेकर परिवहन निगम 15 जुलाई से विशेष सेवा शुरू करेगा।  बसों पर अलग-अलग रंगों में आवंटित मार्ग लिखे जाएंगे, जिससे यात्रियों को बसें खोजने में परेशानी न आए। 
 
विज्ञापन
रोडवेज बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए बसों की मरम्मत डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में की जा रही है। परिवहन निगम ने 15 जुलाई से एक हजार बसें संचालित करने की तैयारी की है। आगरा से 250 बसें चलेंगी।
विज्ञापन


गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला 17 से 21 जुलाई तक चलेगा। इससे 15 से 22 जुलाई तक रोडवेज बसें परिक्रमा करने वालों को ले जाने और लाने का काम करेंगी। जिन बसों में छोटी दिक्कत हैं, उन्हें डिपो स्तर पर और जिनमें ज्यादा है उन्हें क्षेत्रीय कार्यशाला में दुरुस्त किया जा रहा है। आगरा समेत 7 परिक्षेत्रों की बसें मेला में संचालित होंगी। पहले चरण में आगरा की 250 बसें संचालित होंगी। जैसे-जैसे श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ेगा, बसों की संख्या बढ़ती जाएगी। 100 बसों को रिजर्व में खड़ा करने की भी तैयारी की गई है।

 

परिक्षेत्र का नाम बसों की संख्या
इटावा 150
अलीगढ़ 150
गाजियाबाद 150
मेरठ 100
बरेली 100
मुरादाबाद 100
आगरा 250

 
विज्ञापन

नहीं होने दी जाएगी परेशानी
क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम बीपी अग्रवाल ने बताया कि मेले में आगरा की 250 बसें संचालित होंगी। बसों पर अलग-अलग रंगों में आवंटित मार्ग लिखे जाएंगे। परिक्रमा करने वालों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें