फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार में हर रूट पर मिलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। परिवहन विभाग दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो से 11 नवंबर तक अनवरत बस सेवाएं संचालित करेगा। हर रूट पर यात्रियों को रोडवेज बस मिल सके, इसके लिए आगरा परिक्षेत्र के बेड़े की 560 बसें रूटों पर दौड़ेंगी। जिन रूटों पर कोरोना काल से संचालन बंद चल रहा था, उन रूटों पर भी बसें चलेंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि दीपोत्सव और छठ पूजा के त्योहारों पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों के लिए इस बार निगम ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, मथुरा जंक्शन, दिल्ली के स्टेशन और बस स्टैंडों पर भी ड्यूटियां लगाई हैं, ताकि वह लोड फैक्टर की जानकारी दे सकें। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के कई रूटों पर सवारी नहीं मिलने के कारण बसें बंद कर दी गई थीं, जिन्हें दोबारा चालू किया जाएगा।
इन रूटों पर हर घंटे पर बस
प्रमुख व्यस्ततम रूटों में आगरा से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, कौशांबी के लिए आईएसबीटी, ईदगाह से बसें संचालित होंगी।
इसके अलावा आगरा-लखनऊ, कानपुर, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, औरेया, कन्नौज, छिबरामऊ रूट पर हर घंटे पर बसें मिलेंगी।
ईदगाह बस स्टैंड से आगरा से जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, अजमेर, करौली, ग्वालियर, झांसी, मुरैना के लिए बसें संचालित होंगी। इसके अलावा मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ एक्सप्रेस वे पर संचालित होने वाली बसें भी लगातार चलेंगी।
विज्ञापन

छुट्टी निरस्त, प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगा
रोडवेज के नियमित और संविदा कर्मचारियों को लगातार 10 दिन तक ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा। एकमुश्त दस दिन ड्यूटी करने पर 1200 रुपये व नौ दिन ड्यूटी करने पर एक हजार का भत्ता मिलेगा। चालक, परिचालकों को किलोमीटर संचालन के औसत से भत्ता दिया जाएगा। अनुबंधित बसों के चालक भी इस दौरान अवकाश नहीं कर सकेंगे।
बसों की मरम्मत की गई
परिक्षेत्र की सभी बसों को दिवाली से पहले कार्यशालाओं में दुरुस्त करा लिया गया है। इनकी आवश्यक मरम्मत कराने के बाद रूटों पर भेजा जा रहा है। अधिकांश परिचालकों को मैनुअल टिकट की जगह ईटीएम दी जा रही हैं, ताकि वह आसानी से यात्रियों के टिकट बना सकें। -अनुराग यादव, सेवा प्रबंधक, आगरा परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें