फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पहली बारिश में ही धंसीं सड़कें, 15 फीट गड्ढे में समा गई ट्रैक्टर-ट्रॉली

विज्ञापन
सेक्टर-4 पुलिस चौकी के पास 20 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा गड्ढा
विज्ञापन
आगरा। सीवर और पानी की लाइनें बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई के बाद जल निगम ने इनका निर्माण कराया, लेकिन घटिया निर्माण की पोल पहली ही बारिश ने खोल दी। सोमवार को आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर-4 पुलिस चौकी के पास 20 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया। रात में पुलिस चौकी पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली इस गड्ढे में समा गई। इसमें ईंटें भरी हुई थीं। सेंट्रल जेल रोड, पश्चिमपुरी, जोनल पार्क रोड, फतेहाबाद रोड और पुरानी मंडी रोड भी जगह-जगह धंस गई।
विज्ञापन

पानी और सीवर की लाइनों को बिछाने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च हो गए लेकिन सड़कें पहली ही बारिश में जर्जर हो गईं। सेक्टर-8 हो या सेक्टर-4, पश्चिमपुरी हो या शास्त्रीपुरम रोड या फिर फतेहाबाद रोड, इन सभी जगहों पर खुदाई के बाद बनाई गई सड़कें पहली बारिश नहीं झेल सकीं और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गईं। पश्चिमपुरी क्षेत्र में हिलमैन पब्लिक स्कूल रोड, जोनल पार्क रोड, हरीश नगर, मनहर गार्डन, नारायण विहार, अमल गार्डन रोड का बड़ा हिस्सा धंस चुका है, जबकि मई में ही सड़क की मरम्मत कराई गई।


सीवर लाइन में रिसाव से आई समस्या
सेक्टर-4 आवास विकास कॉलोनी में पुलिस चौकी के पास सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। 20 फीट चौड़े गड्ढे होने की सूचना पर पहुंचे पार्षद संजीव सिकरवार ने नगर आयुक्त को जानकारी दी। इस पर जलकल महाप्रबंधक संघभूषण और सहायक अभियंता आदित्य कुमार निरीक्षण के लिए पहुंचे। वीए टेक वबाग की टीम ने खुदाई कर जांच की तो पाया कि सीवर लाइन का मैनहोल नजदीक है और वहीं से लीकेज के कारण रिसाव हुआ, जिससे मिट्टी का कटान शुरू हो गया। अधिकारियों ने शाम 5:40 बजे बैरिकेडिंग कराई। रात 9 बजे लीकेज बढ़ने से मिट्टी कमजोर हुई और गड्ढे से 10 फीट दूर खड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली इसमें गिर गई। पुलिस चौकी पर भी खतरा मंडराने लगा।
विज्ञापन



37 बार धंस चुकी है सेक्टर-4 रोड
आवास विकास कॉलोनी में अमृत योजना के तहत वेस्टर्न जोन सीवरेज प्रोजेक्ट में जल निगम की निर्माण इकाई ने 318 करोड़ रुपये से सीवर लाइन बिछाई है। मनीषा कंस्ट्रक्शन ने सीवर लाइन बिछाने में इतनी लापरवाही बरती कि सेक्टर-4 रोड दो साल में 37 बार धंस चुकी है। दो बार सड़क निर्माण होने के बाद भी यहां सीवर मैनहोल से लीकेज के कारण बड़े गड्ढे और सड़क का धंसना जारी है। क्षेत्रीय पार्षद संजीव सिकरवार ने कहा है कि कुछ दिन पहले भी यहां सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इससे लोग डरे हुए हैं।

सड़क धंसने की हो रही विस्तृत जांच
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सड़क के बार-बार धंसने के कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है। कारण स्पष्ट होने के बाद आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया जाएगा। मौके पर बैरिकेडिंग कराकर जांच की जा रही है।

रोड का हाल देखें मंडलायुक्त
पार्षद सुषमा जैन ने मंडलायुक्त से मांग की है कि वह एक बार सेक्टर-4 और पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम क्षेत्र में बिछाई गई सीवर-पानी की लाइनों की हालत देख लें। उन्हें सीवर और गंगाजल प्रोजेक्ट में किया गया भ्रष्टाचार नजर आ जाएगा। पूर्व मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही पर मनीषा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सेक्टर-4 पुलिस चौकी के पास 20 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा गड्ढा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें