फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली न बनने से नाराज लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
किशनी तहसील में प्रदर्शन करते कृष्णा नगर के लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। कृष्णानगर मोहल्ले की गली न बनने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने गली में भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा कब्जा किए जाने की भी शिकायत की। मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की उन्होंने मांग की है।
विज्ञापन

कृष्णानगर में गली कच्ची होने के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत लोगों ने नगर पंचायत में की थी। इसके बाद गली का निर्माण शुरू करा दिया गया। शुक्रवार को तहसील पहुंचे लोगों का आरोप है कि पूर्व में जिले में भूमि संरक्षण अधिकारी के पद पर तैनात रहे दिनेश यादव ने अपने प्लॉट के सामने गली पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने गली के बीच से नींव भर दी है। इसके चलते निर्माण नहीं हो पा रहा है।
लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर भूमि संरक्षण अधिकारी ने उन्हें धमकी भी दी। लोगों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को मामले की जांच कराने के लिए ज्ञापन सौंपा है। मांग करने वालों में इरशाद अली, जगतपाल, राजवीर सिंह, असमत अली, जीशान अली, सतीश चंद्र, उमेश चंद्र, रवि सक्सेना, गीता सक्सेना, रियासत अली, लक्ष्मी देवी, अनीसा, शकुंतला देवी, संतराम, रामप्रकाश, हरीराम आदि शामिल हैं। वहीं जब दिनेश यादव से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें