आगरा सेंट जोंस चौराहे से लोहामंडी मार्ग पर 15 दिन वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को सेंट जोंस चौराहे से हरीपर्वत, मदिया कटरा, तोता का ताल होते हुए लोहामंडी की ओर निकाला जाएगा। शहजादे लाल, अनिल कुमार जैन के सामने एवं शाही मसजिद के पास नाली और पुलिया का निर्माण को लेकर यह व्यवस्था की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 21 जून से पांच जुलाई तक के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। सेंट जोंस से लोहामंडी की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को हरीपर्वत चौराहा, देहली गेेट, मदिया कटरा होकर लोहामंडी की ओर निकाला जाएगा। वहीं लोहामंडी से सेंट जोंस की ओर आने वाले वाहनों को मदिया कटरा, देहली गेट होते हुए हरीपर्वत चौराहा से एमजी रोड होकर निकाला जाएगा।