फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में हंगामा ,जिलाध्यक्ष पर लगे आरोप

Sun, 20 Jun 2021 12:22 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रोहित चौधरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित शनिवार को जिले में आए। जिला कार्यालय पर मीटिंग के दौरान काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: कांग्रेस पार्टी की मीटिंग के दौरान हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रोहित चौधरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित शनिवार को जिले में आए। जिला कार्यालय पर मीटिंग के दौरान काफी हंगामा हुआ। नौबत गालीगलौज तक की आ गई। हंगामे के बीच कांग्रेसजन जिलाध्यक्ष पर मीटिंग की सूचना नहीं देने सहित कई आरोप लगाते हुए हटाने तक की मांग कर डाली।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रोहित चौघरी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित के साथ फिरोजाबाद पहुंचे। घर संसार स्थित जिला कार्यालय पर मीटिंग के दौरान पूर्व महासचिव आशीष तिवारी ने अपना पक्ष रखते हुए जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी पर कटाक्ष किए। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी अपनी बात रखते इसी दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं आमिर अली ने संगठन के पदाधिकारियों तक को मीटिंग एवं कार्यक्रमों की सूचना नहीं देने के आरोप लगाए। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। कांग्रेस एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतकुमार ने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाए।

 

काफी हंगामे के बीच राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं की वेदना को सुना और भरोसा दिया कि समस्याओं को हल किया जाएगा। हर किसी का मकसद संगठन मजबूत करना है उसमें हम सभी को जुटना होगा। आपसी गिले शिकवों को दूर किया जाएगा। कोरोना किट के वितरण किए जाने के संबंध में मंथन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, धर्म सिंह यादव एडवोकेट, मनोज भटेले, राजेश शर्मा राज, दुष्यंत धनगर शशि शर्मा, योगेश दिवाकर, मधु यादव, हेमंत निषाद, कमलेश जैन छम्मू, रामनिवास यादव, गुलाम जीलानी, नूरुलहुदा लाला राइन पार्टी के मौजूद थे।

 

महानगर कार्यालय का किया शुभारंभ
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रोहित चौधरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने मूली वाला खेत स्थित पार्टी महानगर कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग, महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, हरीशंकर तिवारी, सौरभ पोरवाल, गुलाम जीलानी, गजेंद्र प्रताप सिंह, चांद कुरैशी,आजम इरफान, फहीम कुरैशी, आमिर खान, मनीष पचौरी,अजय शर्मा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें