फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में सड़क हादसा: ट्रक ने मारी टेंपो को टक्कर, महिला सहित चार की मौत, दो घायल

Thu, 07 Oct 2021 11:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

कुरावली के गांव खिरिया पीपर के पास एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने सैफई जाते वक्त दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में बुधवार शाम जीटी रोड पर गांव खिरिया पीपर के पास एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे टेंपो सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक घरों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बुधवार की शाम लगभग आठ बजे जीटी रोड स्थित गांव खिरिया पीपल के सामने ट्रक ने मार्ग से गुजर रहे टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में 55 वर्षीय बेचेलाल निवासी नगला कलू और 21 वर्षीय विवाहिता भतीजी शशि पत्नी संजय निवासी गांव सैलई जनपद फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। 

मुरैना सड़क हादसा: आगरा निवासी घायल सिपाही ने भी तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई पांच
विज्ञापन


सैफई ले जाते समय हुई दो लोगों की मौत 
टेंपो चालक हरेंद्र पुत्र श्याम सुंदर निवासी सराय लतीफ, गिरीश चंद्र उर्फ बालिस्टर, अजब सिंह पुत्र जनक सिंह निवासी किलारमऊ थाना बागवाला जनपद एटा, शशी की दो वर्षीय पुत्री नताशा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। रात में सैफई ले जाने के दौरान बालिस्टर और अजब सिंह भी की मौत हो गई।

विज्ञापन

बेटी के घर से लौटते वक्त हुआ हादसा
कुरावली के गांव नगला कलू निवासी गिरीश चंद्र उर्फ बालिस्टर ने अपनी पुत्री शशि की शादी 2018 में जनपद फिरोजाबाद के सैलई निवासी संजय पुत्र रामवीर के साथ की थी। ससुरालीवाले आए दिन शशि को परेशान कर रहे थे। समझौते के लिए बुधवार को गिरीशचंद्र अपने परिजनों के साथ शशि की ससुराल सेलई फिरोजाबाद पहुंचे थे। वह विवाहिता शशि को ससुराल से लेकर टेंपो से वापस घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें