फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ताजनगरी में पानी की बर्बादी की तो दर्ज होगी एफआईआर, जाना पड़ सकता है जेल

Thu, 07 Oct 2021 10:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

पानी की बर्बादी रोकने के लिए सीडीओ ने जिले के 690 गांवों में नई व्यवस्था लागू कर दी है। जिसके तहत सबमर्सिबल पंप से फिजूल पानी बहाने वाले पर कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
जल संरक्षण (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पानी की बर्बादी करने वालों को अब जेल की हवा खानी पड़ सकती है। दिनभर सबमर्सिबल पंप चलाने वालों की शामत आएगी। सबमर्सिबल पंप से फिजूल पानी बहाने पर एफआईआर होगी। बुधवार से यह नई व्यवस्था 690 गांव में लागू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन ने पानी का दुरुपयोग रोकने के लिए संचालकों के विरुद्ध नोटिस व एफआईआर दर्ज कराने के आदेश सभी प्रधानों व सचिवों को दिए हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू और बुखार का प्रकोप है। साफ-सफाई और गंदगी है। सबमर्सिबल पंप से अंधाधुंध पानी बर्बाद किया जा रहा है। बुधवार को सीडीओ पिनाहट में निरीक्षण को पहुंचे तो उन्हें पानी की बर्बादी होती मिली। गांव की गलियों, नालियों में जलभराव मिला। 

इनको दी गई जिम्मेदारी 
सीडीओ ए मनिकन्डन का कहना है कि सभी प्रधान व सचिव गुरुवार को गांव-गांव जाकर सबमर्सिबल पंप से फिजूल पानी की बर्बादी का सर्वे करेंगे। पानी की बर्बादी पर 24 घंटे का नोटिस जारी होगा। नोटिस के बावजूद सबमर्सिबल से पानी का दुरुपयोग होता मिला तो संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घरेलू व व्यावसायिक सभी सबमर्सिबल पंप पर व्यवस्था लागू होगी। पानी गलियों व सड़कों पर न बहे। इसके लिए मनरेगा के तहत गांव-गांव निशुल्क शॉक पिट के गड्ढे खोदे जाएंगे। जिन स्थानों पर जलभराव है वहां शॉक पिट से समस्या दूर की जाएगी।

शिकायतः चोरी की बिजली से दिनभर चल रही सबमर्सिबल
बाह के बिजौली गांव में नालियों में गंदगी मिली। ग्रामीण सोबरन सिंह ने बताया कि चोरी की बिजली से एक सबमर्सिबल दिनभर चलती है। गली में पानी भर जाता है। विरोध करने पर दबंग लड़ने को आते हैं। इस संबंध में सीडीओ ने जांच के आदेश दिए हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें