आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम के चालक और परिचालक गंभीर रूप से और 18 प्रवासी मजदूर घायल हो गए।
गंभीर हालत में चालक-परिचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां परिचालक की मौत हो गई। वहीं घायल मजदूरों को एंबुलेंस से सैफई रेफर कर दिया गया। डीसीएम में सवार 42 प्रवासी मजदूर दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रहे थे।
सरकारी बस से पहले आई मौत, सीतापुर जा रहे प्रवासी मजदूर की बेटी को ट्रक ने रौंदा
दिल्ली स्थित लोहा फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों ने अपने घर जाने के लिए बुधवार सुबह 2500 रुपये प्रति सवारी के हिसाब से एक डीसीएम वाले से प्रतापगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद और मऊ जाने तक का सौदा किया। 42 सवारियों से भरी डीसीएम दिल्ली से निकलने के बाद दोपहर को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर पहुंची।