फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस ने स्कॉरपियो में मारी टक्कर, दो की मौत

Wed, 28 Jun 2017 01:40 PM IST
अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
स्कार्पियों - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज सिकंदर्राऊ मार्ग पर मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति का हाथ कट गया है। करीब पांच लोग गंभीर घायल अवस्‍था में अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कासगंज में कासगंज सिकंदराराऊ मार्ग पर बरातियों को ले जा रही एक स्कॉरपियो और एक बोलेरो कार खड़ी थी। इसमें पीछे से तेज गति से आई प्राईवेट बस ने टक्कर मार दी। बताया गया है चालक का बस पर नियंत्रण नहीं था। हादसे में मौके पर ही श्योराज पुत्र झाझन लाल निवासी नगला मसंद थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस की मौके पर मौत हो गई। इसी गांव के गगन पुत्र भूप सिंह ने अलीगढ़ मे‌डिकल कालेज ले जाते समय दम तोड़ दिया। 

हादसे में नगला मसंद के ही कुंवरपाल पुत्र होडल सिंह का एक हाथ कट गया है। वह गंभीर हालत में अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। जयवीर निवासी सिंदौली, रामपाल निवासी बढ़ानू जिला हाथरस, अभिषेक, अनुज, राजनाथ निवासी चहका थाना पटियाली जिला कासगंज को गंभीर अवस्था में मेडीकल कालेज रेफर किया गया। इनका भी इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही बस पर नहीं गिरा बिजली का तार

हादसा - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि मंगलवार को कासगंज में सोरों के ब्रहमपुरी हकलेड़ी गांव में सिकंदराराउ, हाथरस से बरात आई थी। देर रात बरात की दो गाड़ियां स्कार्पियों और बोलेरो वापस लौट रहीं थी। कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर बांकनेर के पास स्कार्पियो खराब हो गई। चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। साथ चल रही बोलेरो को भी सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
 
रात में करीब ढाई बजे सिकंदराराऊ की ओर से आ रही बस अनियंत्रित होकर स्कार्पियों में जा घुसी। बगल में खड़ी बोलेरो से भी टकरा गई। अनियंत्रित बस में भी पचास यात्री सवार थे। अनियंत्रित बस बिजली के पोल से भी टकराई,पोल बस पर गिरा,लेकिन विद्युत तार टच नहीं हुए जिससे बस सवारों की जान भी बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें