फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में भीषण हादसा: उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, तीन सदस्यों की मौत

Sun, 02 Jan 2022 07:05 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के किशनी के ग्राम कटरा सामान से 10 लोग उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए गए थे। लेकिन वापसी के समय हादसा घटित हो गया। इसमें मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
ग्वालियर में हुआ भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जनपद के कस्बा कटरा समान निवासी परिवार की कार शनिवार की देर रात उज्जैन से लौटते समय ग्वालियर में हाईवे पर घाटी गांव के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में नौ वर्षीय बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही परिवारीजन और रिश्तेदार शव लेने के लिए ग्वालियर रवाना हो गए।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कटरा समान निवासी रमेश चंद्र (55), उनकी पत्नी ओमवती (52), पुत्र शिवाजी (20) और नाती सोह्म शर्मा (9) पुत्र रिंकेश शर्मा, इसी क्षेत्र के निवासी रोहित गुप्ता (20) के साथ शुक्रवार को कार से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए गए थे। कार रोहित गुप्ता की थी। रोहित और रमेश चंद्र दोनों ही मोबाइल फोन की दुकान करते हैं। 
दोनों के परिवार के पांच अन्य लोग दूसरी गाड़ी में थे। शनिवार को दर्शन करने के बाद सभी स्विफ्ट कार से वापस घर लौट रहे थे। कार जब मध्य प्रदेश में ग्वालियर हाईवे पर घाटी गांव के पास पहुंची। तभी कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई मौत
हादसे में रोहित गुप्ता, रमेश चंद्र शर्मा और नौ वर्षीय सोह्म की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रमेश की पत्नी ओमवती व पुत्र शिवाजी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

हादसे की सूचना रविवार की सुबह जैसे ही परिजन व रिश्तेदारों को मिली तो कोहराम मच गया। घरों में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने के बाद मृतकों के घर के बाहर सांत्वना देने वालों की भीड़ एकत्र हो गई। घर के सभी सदस्य शव लेने के लिए ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। इसमें कुछ परिचित लोग भी ग्वालियर गए हैं। हादसे के दौरान दोनों परिवारों के पांच अन्य सदस्यों को लेकर लौट रही दूसरी गाड़ी पीछे चल रही थी। 

व्यापारियों ने प्रतिष्ठान रखे बंद 
ग्वालियर में हुए सड़क हादसे में दो व्यापारी रोहित गुप्ता और रमेश चंद्र शर्मा की मौत से स्थानीय दुकानदार व्यथित नजर आए। स्थानीय व्यापारी मृतकों के घर पहुंचे, व्यापारियों की हादसे में मौत के बाद रविवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं मृतक व्यापारियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें